ट्रक चालक से रंगदारी व मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

Updated at : 11 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक चालक से रंगदारी व मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

रामगढ़ : रामगढ़-गोड‍्डा मार्ग पर महुबना में दो युवकों द्वारा ट्रक जेएच 04 के 9192 के चालक के साथ मारपीट करने व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो सड़क लुटेरों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक ने अपना नाम सरवीन टुडू शहरपुर, पाकुड़िया का निवासी बताया है, जबकि दूसरे ने खुद को मथान […]

विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़-गोड‍्डा मार्ग पर महुबना में दो युवकों द्वारा ट्रक जेएच 04 के 9192 के चालक के साथ मारपीट करने व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो सड़क लुटेरों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक ने अपना नाम सरवीन टुडू शहरपुर, पाकुड़िया का निवासी बताया है, जबकि दूसरे ने खुद को मथान हांसदा, अमरपुर-संताली टोला रामगढ़ का निवासी बताया है.

दोनों युवक उक्त ट्रक को महुबना में गांव के बाहर रोककर चालक से रंगदारी मांगने लगे. रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करना शुरू कर दिया. चालक किसी तरह भागकर गांव की ओर पहुंचा, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया. ट्रक चालक गोड‍्डा निवासी मदन राउत के बयान पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रामगढ़ थाना कांड संख्या 16/ 2017 दफा 385 व 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. उनकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola