60 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल किया नष्ट
Updated at : 10 Mar 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई गोपीकांदर : जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाका सिलंगी में गुरुवार को पुलिस ने साठ डिसमिल प्रधानी जोत जमीन पर की गयी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त अफीम की खेती कहां किस्कू द्वारा की गयी थी. […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
गोपीकांदर : जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाका सिलंगी में गुरुवार को पुलिस ने साठ डिसमिल प्रधानी जोत जमीन पर की गयी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त अफीम की खेती कहां किस्कू द्वारा की गयी थी. थाना प्रभारी प्रमोद रंजन ने बताया कि पुलिस बल ओरमो पंचायत के नक्सल प्रभावित इलाका में जब लांग रेंज पेट्रोलिंग कर रही थी, तब पता चला की सिलंगी में किसी ने अफीम की खेती की है और उसमें फूल ही नहीं फल भी उग आये हैं. थाना प्रभारी ने पुलिस बल और एसएसबी के जवानों के साथ उस जगह पहुंच कर फसल को नष्ट करवा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




