पुलिया निर्माण में न्यूनतम मजदूरी नहीं देने की शिकायत

Updated at : 07 Mar 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिया निर्माण में न्यूनतम मजदूरी नहीं देने की शिकायत

रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदरजोड़ा पंचायत के फुलजोरा जारिया में बन रहे टू स्पेन पुलिया में जमकर अनियमितता बरता जा रहा है. कार्य विशेष प्रमंडल के अंतर्गत लगभग 25 लाख की लागत से बन रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के पेटी कांट्रेक्टर द्वारा सरकारी मजदूरी दर न देकर 160 […]

विज्ञापन

रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदरजोड़ा पंचायत के फुलजोरा जारिया में बन रहे टू स्पेन पुलिया में जमकर अनियमितता बरता जा रहा है. कार्य विशेष प्रमंडल के अंतर्गत लगभग 25 लाख की लागत से बन रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के पेटी कांट्रेक्टर द्वारा सरकारी मजदूरी दर न देकर 160 रूपया भुगतान किया जा रहा है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण कार्य में घटिया किस्म के लोकल पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है. ग्रामीण चुन्नु मुर्मू, तालको मुर्मू, मशीचरण मुर्मू, पकु मुर्मू, बिटियां मुर्मू, आदि मजदूरों ने बताया कि कार्यस्थल पर अबतक योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. पुलिया में बगल से ही पत्थर लाकर लगाया जा रहा है और मजदूरी 160 रुपये मिलता है. इस संबंध में विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता रामाकांत ने बताया कि सरकारी मजदूरी का नया दर 221.60 रुपया है. संवेदक राजेश गुप्ता ने बताया कि इस्टीमेट के हिसाब से काम किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola