बाबा फौजदारीनाथ दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published at :07 Mar 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
बाबा फौजदारीनाथ दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. गर्भगृह का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी. शिवभक्तों ने पवित्र शिवगंगा में डूबकी लगा कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. सैकडों श्रद्धालुओं ने शिवगंगा से […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जर्लापण कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. गर्भगृह का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी. शिवभक्तों ने पवित्र शिवगंगा में डूबकी लगा कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. सैकडों

श्रद्धालुओं ने शिवगंगा से गर्भगृह द्वार तक दण्डवत प्रणाम किया. सम्पूर्ण मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. मंदिर प्रांगण में शिवभक्तों ने कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान मुंडन संस्कार आदि कराये गये. बंगाल, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से महिला पुरुष भक्तों की भीड़ मंदिर में देखी गयी. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर पंडित ने बताया कि होलाष्टक को लेकर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य पूर्णिमा तक नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola