40 वर्षीय अज्ञात युवक की निर्मम हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

भलुआमोड़-बुढ़ीकुरवा मार्ग स्थित ढिबजोरी पोखर समीप मिला शव चेहरे व सिर पर गहरे जख्म के निशान, टी शर्ट भी फटी मिली इलाके में सनसनी सरैयाहाट : भलुआमोड़-बुढ़ीकुरवा मुख्य मार्ग स्थित जियाजोर गांव के ढिबजोरी पोखर के समीप करीब 40 वर्षीय एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी है़ घटना बीते शुक्रवार […]
विज्ञापन
भलुआमोड़-बुढ़ीकुरवा मार्ग स्थित ढिबजोरी पोखर समीप मिला शव
चेहरे व सिर पर गहरे जख्म के निशान, टी शर्ट भी फटी मिली
इलाके में सनसनी
सरैयाहाट : भलुआमोड़-बुढ़ीकुरवा मुख्य मार्ग स्थित जियाजोर गांव के ढिबजोरी पोखर के समीप करीब 40 वर्षीय एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी है़ घटना बीते शुक्रवार देर रात की है़ जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिये नदी की ओर गये तो शव पर नजर पड़ी. जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी़ खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव की पहचान के लिए आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों से पूछताछ की गयी, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. घटनास्थल पर एक शराब की बोतल और कुछ रुपये गिरे मिले.
उक्त युवक फ्रेचकट दाड़ी व जूता-मौजा पहने हुए था़ उसकी टी शर्ट फटी हुई थी. अपराधी द्वारा चेहरे व माथे पर हमला किये जाने के गहरे निशान थे. ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं है़ं थाना प्रभारी एमपी सिंह ने कहा कि उक्त युवक की बेहरमी से हत्या की गयी है़ शिनाख्त नहीं हो पाया है़ पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




