जाहेरथान समिति 10 को मनायेगी बाहा पर्व

दुमका : दिसोम मांझी आर जाहेरथान समिति की बैठक बालेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सर्वसम्मति से 10 मार्च को समिति द्वारा बाहा पर्व को मनाने का निर्णय लिया गया. श्री हेंब्रम ने कहा कि पर्व के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डाॅ लोइस मरांडी होंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के […]
दुमका : दिसोम मांझी आर जाहेरथान समिति की बैठक बालेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सर्वसम्मति से 10 मार्च को समिति द्वारा बाहा पर्व को मनाने का निर्णय लिया गया. श्री हेंब्रम ने कहा कि पर्व के मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डाॅ लोइस मरांडी होंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य अपनी ओर से जोर-शोर से लगे हुए हैं. समिति द्वारा मांझी, गुड़ोत पारागिक, जोगमांझी, नायकी आर आतो मोड़े होड़ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. मौके पर सुभाष चंद्र सोरेन, चंद्र मोहन हांसदा, सरदार हेंब्रम, मोतीलाल मरांडी, आलेश हांसदा, रामजीत हेंब्रम, रामप्रसाद हांसदा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




