रिपोर्ट जमा के बहाने स्कूल छोड़ कर नहीं जा सकते शिक्षक

Published at :05 Mar 2017 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
रिपोर्ट जमा के बहाने स्कूल छोड़ कर नहीं जा सकते शिक्षक

मासिक गुरुगोष्ठी में बीइइओ के निर्देश प्रतिवेदन अब सीआरपी स्कूल से ले जायेंगे रानीश्वर : प्रखंड के शिक्षा अंचल वन व टू के शिक्षकों को मासिक गुरुगोष्ठी कुमिरदहा व रानीग्राम स्कूल में हुई़ अंचल वन की बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार शर्मा व टू की श्याम सुंदर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई़ बैठक […]

विज्ञापन

मासिक गुरुगोष्ठी में बीइइओ के निर्देश

प्रतिवेदन अब सीआरपी स्कूल से ले जायेंगे
रानीश्वर : प्रखंड के शिक्षा अंचल वन व टू के शिक्षकों को मासिक गुरुगोष्ठी कुमिरदहा व रानीग्राम स्कूल में हुई़ अंचल वन की बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार शर्मा व टू की श्याम सुंदर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में शिक्षकों को जानकारी दी गयी कि अब जिस विद्यालय में एक शिक्षक हैं. वे रिपोर्ट जमा करने के बहाने स्कूल छोड़ कर नहीं जा सकते़ किसी भी तरह की रिपोर्ट जमा करने के लिए शिक्षकों को स्कूल का पठन-पाठन कार्य छोड़ कर स्कूल से बाहर जाना पड़ता था़ उस परिस्थिति में स्कूल का पठन-पाठन पूरी तरह से बाधित हो जाता था़ स्कूल के प्रतिवेदन अब सीआरपी स्कूल से ले जायेंगे़
गोष्ठी में बताया कि वर्ग वन व टू के छात्रों की मौखिक परीक्षा 16 मार्च से 20 मार्च तक होगी़ वहीं वर्ग तृतीय ये अष्टम तक के छात्रों की परीक्षा 20 मार्च से 24 मार्च तक होगी़ इसके अलावे ग्रामसभा कर छीजित बच्चों की सूची तैयार कर 9 मार्च से 15 मार्च तक प्रखंड स्तर पर जमा करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola