पथरीली सड़क से परेशान हैं भालकावासी

मसलिया : प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत अंतर्गत भालका गांव जाने वाली पथरीली सड़क से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि नब्बे की दशक में सुनिश्चित रोजगार योजना मद से लाखों रुपये की लागत पर प्रखंड स्तरीय कर्मचारी के नाम से सड़क को बोल्डर मोरम का निर्माण कार्य कराया गया था. उसके बाद किसी भी […]
मसलिया : प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत अंतर्गत भालका गांव जाने वाली पथरीली सड़क से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि नब्बे की दशक में सुनिश्चित रोजगार योजना मद से लाखों रुपये की लागत पर प्रखंड स्तरीय कर्मचारी के नाम से सड़क को बोल्डर मोरम का निर्माण कार्य कराया गया था. उसके बाद किसी भी स्तर से सड़क की मरम्मती नहीं कराया गया है.
सिद्पहाड़ी मोड़ से बांसकुली मुख्य सड़क तक भालका गांव जाने वाली एक किलोमीटर पथ की मरम्मती नहीं हुआ है. जिस कारण पथरीली सड़क से लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि अन्य दिनों में तो परेशानी होती ही है पर बरसात के दिनों चलना दूभर हो जाता है. अन्य जगहों पर सड़क मरम्मती और निर्माण का कार्य तो चल रहा है. पर इस गांव को उपेक्षित रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




