निजी बीएड कॉलेजों को मिलेगी अगले सत्र की मान्यता

Published at :05 Mar 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
निजी बीएड कॉलेजों को मिलेगी अगले सत्र की मान्यता

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन अगले सत्र के लिए निजी बीएड कॉलेजों को रिपोर्ट तैयार कर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग, रांची को भेजने के तैयारी पूरी कर ली है. रिपोर्ट के आधार पर इन कॉलेजों को अगले सत्र 2017-19 के लिए एक्टेंशन पर अंतिम मुहर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग, रांची लगायेगी. […]

विज्ञापन

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन अगले सत्र के लिए निजी बीएड कॉलेजों को रिपोर्ट तैयार कर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग, रांची को भेजने के तैयारी पूरी कर ली है. रिपोर्ट के आधार पर इन कॉलेजों को अगले सत्र 2017-19 के लिए एक्टेंशन पर अंतिम मुहर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग, रांची लगायेगी.

इस कड़ी में पांच सदस्यीय टीम ने कॉलेजों का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण देवघर एवं मधुपुर के तीन-तीन कॉलेजों की गई. देवघर जिला के मोरजीवाला बीएड कॉलेज, देवघर, जसीडीह बीएड कॉलेज जसीडीह एवं हिंदी विद्यापीठ कॉलेज देवघर शामिल है. वहीं मधुपुर जिला के राहत कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चाणक्य बीएड कॉलेज एवं मधुस्थली बीएड कॉलेज मधुस्थली शामिल है.पांच सदस्यी टीम में डीएसडब्लू डॉ अखिलानंद पाठक, कॉलेज ऑफ इंस्पेक्टर डॉ गौरव गांगुली, कॉमर्स डीन डॉ हरेकृष्ण मिश्र एवं डॉ हीरालाल राम शामिल थे. टीम जांच कर रिपोर्ट तैयार कर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग रांची भेजेगी. जिसके आधार पर इन कॉलेजों को अगले सत्र के लिए मान्यता प्राप्त होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola