बासुकिनाथ के होमियोपैथ चिकित्सक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

डिगरिया घाटी में हुआ हादसा जसीडीह : जसीडीह-चकाई मार्ग पर डिगरिया घाटी में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से होमियोपैथ चिकित्सक डॉ जीवन दास की मौत हो गयी. डॉ जीवन जरमुंडी प्रखंड स्थित बासुकिनाथ होमियोपैथिक अस्पताल में पदस्थापित थे. मोटरसाइकिल से चकाई जाने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर […]
विज्ञापन
डिगरिया घाटी में हुआ हादसा
जसीडीह : जसीडीह-चकाई मार्ग पर डिगरिया घाटी में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से होमियोपैथ चिकित्सक डॉ जीवन दास की मौत हो गयी. डॉ जीवन जरमुंडी प्रखंड स्थित बासुकिनाथ होमियोपैथिक अस्पताल में पदस्थापित थे. मोटरसाइकिल से चकाई जाने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, शनिवार को चिकित्सक डॉ जीवन दास अपने परिवार से मिलने के लिए मोटरसाइकिल (बीआर 46 ए 8301) से देवघर से चकाई जा रहे थे. इसी क्रम में डिगरिया घाटी में ट्रक (बीआर 06 जीसी 1742) देवघर से गिट्टी लोड कर चकाई की ओर जा रहा था. घाटी में सड़क चौड़ीकरण के काम को लेकर सड़क पर मिट्टी गिराया गया था.
बासुकिनाथ के होमियोपैथ…
रात में बारिश के दौरान मिट्टी गीली होने से मोटरसाइकिल ओवरटेक करने के क्रम में फिसलकर ट्रक की चपेट में आ गया. इससे मोटरसाइकिल सवार डॉ जीवन दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर जसीडीह थाना के एएसआइ प्रमोद सिंह, संजय सिंह सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी उनके परिजनों को मिलने पर चकाई से काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. उनके परिजनों के अनुसार डॉ जीवन पटना जिले के हाथीदह के रहनेवाले थे तथा काफी दिनों से चकाई में अपने परिवार के साथ रह रहे थे.
सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम : मृतक डॉ जीवन दास के शव का देवघर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. जहां से दोपहर बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया.
मोटरसाइकिल से चकाई जा रहे डॉ जीवन
सड़क रखी मिट्टी से चक्का फिसला और ट्रक की चपेट में आ गये
चकाई में रहता है मृतक का परिवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




