11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म आरोपित गया जेल

Published at :05 Mar 2017 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म आरोपित गया जेल

दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बागडुबही में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना एक मार्च की है. जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ उसी गांव के 35 वर्षीय बांका हेंब्रम ने अपने घर खाना बनाने के लिए बहला-फुसलाकर बुलाया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही बांका […]

विज्ञापन

दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बागडुबही में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना एक मार्च की है. जानकारी के अनुसार बच्ची के साथ उसी गांव के 35 वर्षीय बांका हेंब्रम ने अपने घर खाना बनाने के लिए बहला-फुसलाकर बुलाया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही बांका हेंब्रम ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के दूसरे दिन बच्ची अपने माता-पिता को उसके साथ हुए घटना के बारे में पूरी जानकारी दी. बच्ची की बात सुनकर माता-पिता चौक उठे. माता-पिता ने मामले को लेकर महिला थाना में आवेदन देकर घटना से अवगत कराया. महिला थाना प्रभारी पूनम टोप्पो ने बताया कि बच्ची के बयान पर बांका हेंब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola