ठंड खत्म होने के बाद जिले के सभी प्रखंडों को आवंटित किये गये 23,647 कंबल

Published at :03 Mar 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड खत्म होने के बाद जिले के सभी प्रखंडों को आवंटित किये गये 23,647 कंबल

रानीश्वर : ठंड का मौसम समाप्त होने के बाद जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग दुमका की ओर से जिले के सभी प्रखंडों को 23,647 कंबल उपलब्ध कराया गया है. रानीश्वर प्रखंड को पहली मार्च को 1666 कंबल आवंटित हुआ है. बताते चलें कि कंबल सभी पंचायतों के मुखियाओं को उपलब्ध कराया जायेगा. जिसके बाद पंचायत के […]

विज्ञापन

रानीश्वर : ठंड का मौसम समाप्त होने के बाद जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग दुमका की ओर से जिले के सभी प्रखंडों को 23,647 कंबल उपलब्ध कराया गया है. रानीश्वर प्रखंड को पहली मार्च को 1666 कंबल आवंटित हुआ है. बताते चलें कि कंबल सभी पंचायतों के मुखियाओं को उपलब्ध कराया जायेगा. जिसके बाद पंचायत के मुखिया पंचायत दिवस के दिन प्राप्त कंबलों का वितरण करेंगे. जानकारी के अनुसार दुमका प्रखंड को 2450,

जामा को 2254, जरमुंडी को 2646, मसलिया को 2058, रामगढ़ को 2646, सरैयाहाट को 3450, काठीकुंड को 1178, गोपीकांदर को 686, रानीश्वर को 1666, शिकारीपाड़ा को 2156, जरमुंडी नगर को 1159 तथा 700 कंबल उपलब्ध कराया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण किये जाने से गरीबों को ठंड से राहत मिलती मगर इस समय इसके वितरण से आखिर गरीब गुरुबों को क्या लाभ मिलेगा?

बोले डीसी
इस वर्ष का पहला आवंटन नवंबर माह में आया और उसी माह में सारे प्रखंडों में वितरित कर दिया गया. मगर इस बार का आवंटन विभाग की ओर से फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध कराया गया है. जिस वजह से प्रक्रिया में देरी हुई है.
राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त, दुमका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola