धनबाद की कार को मसानजाेर में लूटा

रानीश्वर : ददुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के मसानजोर थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के पास से मंगलवार की देर शाम एक कार को लूट कर उस पर सवार होकर अपराधी भाग निकले . सूचना मिलने पर मसानजोर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार छिनतई करने वाले अपराधी ने पहले चालक के साथ मारपीट […]
रानीश्वर : ददुमका-सिउड़ी मुख्य पथ के मसानजोर थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव के पास से मंगलवार की देर शाम एक कार को लूट कर उस पर सवार होकर अपराधी भाग निकले . सूचना मिलने पर मसानजोर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार छिनतई करने वाले अपराधी ने पहले चालक के साथ मारपीट की तथा उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश की और सड़क किनारे
झाड़ी में पेड़ से बांधकर गाड़ी लेकर फरार हो गये. छिनतई की गयी सफेद रंग की गाड़ी स्विफ्ट डिजायर जिसका नंबर जे एच 10 ए जेड 6467 के चालक धनबाद के गोबिंदपुर निवासी दिलीप धीवर ने बताया कि गाड़ी धनबाद के मो इकबाल की है. गाड़ी को धनबाद के आइएसएम गेट के पास से तीन आदमी ने गोड्डा के लिए किराया उठाया. वहां से बासुकीनाथ में आकर पूजा अर्चना की. रास्ते में महारो के पास और दो आदमी गाड़ी में सवार हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




