चाहे लाठी चले या गोली जारी रहेगा विरोध

Published at :23 Feb 2017 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
चाहे लाठी चले या गोली जारी रहेगा विरोध

बयान. सीएनटी-एसपीटी में संशोधन को ले रघुवर सरकार पर शिबू ने साधा निशाना, कहा शिकारीपाड़ा : झामुमो अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा है कि वर्तमान सरकार जिस तरीके से सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन करने में लगी है और उद्योगपतियों को बुलाकर यहां के मूल रैयतों को उजाड़ने की कोशिश कर रही है, […]

विज्ञापन

बयान. सीएनटी-एसपीटी में संशोधन को ले रघुवर सरकार पर शिबू ने साधा निशाना, कहा

शिकारीपाड़ा : झामुमो अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा है कि वर्तमान सरकार जिस तरीके से सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन करने में लगी है और उद्योगपतियों को बुलाकर यहां के मूल रैयतों को उजाड़ने की कोशिश कर रही है, उसका पुरजोर विरोध करना पड़ेगा. सरकार की नीतियों आमजन के अनुरूप नहीं है. अगर हम जागें ओर सचेत नहीं हुए तो यह सब कुछ बदलकर रख देगी. बरमसिया फुटबाॅल मैदान में एक टूर्नामेंट के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी नीतियों के
खिलाफ जनता को विरोध करना होगा. अपने हक के लिए लड़ना होगा. आंदोलन करना होगा. गलत निर्णयों का विरोध नहीं किया, तो या हमें रोना पड़ेगा या बंगाल जाना पड़ेगा. श्री सोरेन ने कहा कि एक्ट में संशोधन को रोकने के लिए जरूरत पड़े तो लाठी और गोली भी खायेंगे.
उद्योगपतियों को बुलाकर मूल रैयतों को उजाड़ने की हो रही कोशिश : शिबू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola