लोकप्रिय नृत्य कुचीपुड़ी ने मोहा मन
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

प्रतिभा. जनजातीय हिजला मेला महोत्सव का पांचवां दिन, खेलकूद व नृत्य का हुआ आयोजन दुमका : मंगलवार को जनसंस्कृति कथकली नृत्य केरल के कलाकरों के साथ-साथ नटराज कलाकेन्द्र सरायकेला के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर मंगलवार देर रात तक दर्शकों का मन मौह लिया. छऊ नृत्य के कलाकारों ने अपने चेहरे पर मुखौटा लगाकर […]
विज्ञापन
प्रतिभा. जनजातीय हिजला मेला महोत्सव का पांचवां दिन, खेलकूद व नृत्य का हुआ आयोजन
दुमका : मंगलवार को जनसंस्कृति कथकली नृत्य केरल के कलाकरों के साथ-साथ नटराज कलाकेन्द्र सरायकेला के कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर मंगलवार देर रात तक दर्शकों का मन मौह लिया. छऊ नृत्य के कलाकारों ने अपने चेहरे पर मुखौटा लगाकर विभिन्न शारीरिक भाव भंगिमाओं का प्रदर्शन कर वीर रस से परिपूर्ण ऊर्जावान नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया. वहीं जनसंस्कृति कथकली नृत्य कलाकेन्द्र के कलाकारों ने दक्षिण भारत के लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्य कुचीपुड़ी तथा मोहिनी का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया. दक्षिण भारतीय नृत्य शैली के प्रमुख गुरु विश्व भारती शान्ति निकेतन के निम्मी कलामंडलम् तथा वरीय छात्रा तमेका चक्रवर्ती, उस्मिता राय सुदीप्ता बाग्ची आदि ने महाभारत की कथा को मनमोहक प्रस्तुति दी.
भीतरी कलामंच पर मंगलवार देर रात्रि तक प्लस 2 नेशनल स्कूल दुमका तथा प्लस 2 जिला स्कूल दुमका के नाट्य दलों ने भावपूर्ण संताली नाटक प्रस्तुत किया. सम्पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम के संयोजन में राजकीय जनजातीय हिजला मेला सांस्कृतिक समिति की संयोजिका जिला परिषद अध्यक्ष जॉयेस बेसरा एवं नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित, उपसंयोजक गौरकान्त झा, मदन कुमार, एमानुएल सोरेन, जीवानन्द यादव, सुरेन्द्र नारायण यादव, अनुमंडल नाजिर चन्द्रशेखर झा, अनिल मरांडी, मनोज कुमार घोष, पीटर हेम्ब्रम, मेरीनीला मरांडी, सेलवेस्टर बेसरा, सुमिता बास्की आदि की भूमिका सराहणीय रही. खेलकूद कार्यक्रम को सफल करने में हिजला मेला खेलकूद समिति के उमाशंकर चैाबे, बीवी गुहा, केएन सिंह, राहुल दास, गोविन्द प्रसाद, मो हैदर हुसैन, वैधनाथ टुडू, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, मदन कुमार, वरुण कुमार, शिशिर कुमार घोष, वंदना श्रीवास्तव, विद्यापति झा, दीपक कुमार झा, जय प्रकाश झा जयन्त, अरविन्द कुमार साह स्मिता आनन्द आदि की भूमिका सराहणीय रही.
साइकिल रेस में सूरज रहा अव्वल
जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के पांचवें दिन बुधवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सूरज ने पहला स्थान प्राप्त किया तथा शिफानियल टुडू दूसरे स्थान पर रहे. वहीं संदीप बारा, मार्शल किस्कू तथा शांतनु क्रमश तीसरे, चैाथे तथा पांचवें स्थान पर रहे. पुरुषों के 200 मीटर दौड़ में आशिफ अंसारी, नरेश मुर्मू तथा सचिन्द्र मुर्मू क्रमश पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे. 800 मीटर की दौड़ में दानियल किस्कू ने बाजी मारी वही बेन्टियुस मरांडी तथा नरेश मुर्मू, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे. तीरंदाजी आधुनिक वर्ग में राहुल सिंह, राजा सिंह तथा खागेश पोल पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे. महिलाओं के लिए हुई आधुनिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में मंजू सोरेन, गीता हेम्ब्रम तथा प्रिया हेम्ब्रम क्रमश पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही. इसी वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में मीनू सिंह प्रथम, सुजा हांसदा द्वितीय तथा पुतुल बास्की तृतीय स्थान पर रही. महिलाओं के लिए 40 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, जीनत आस तथा नीता कुमारी क्रमश पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही. निःशक्तों के लिए 100 मीटर की दौड़ में संतोष प्रसाद साह, अर्जुन केवट तथा कृष्ण मुरारी मंडल क्रमश पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे. वही बाल किशुन मिस्त्री को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इसी वर्ग में तीन पहिया साइकिल रेस में प्रियतम कुमार सिंह, जोसेफ सोरेन, कृष्ण मुरारी मंडल क्रमश पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे. इधर पुरुष वर्ग में गांधी मैदान ए और पुलिस लाइन के बीच तथा महिला वर्ग में सिदो कान्हू दुमका तथा लगला टीम के बीच कबड्डी का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




