डब्लयूटीपी के पास फेंक दिया गया चलंत शौचालय!

Published at :03 Jan 2017 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
डब्लयूटीपी के पास फेंक दिया गया चलंत शौचालय!

दुमका : शहरी जलापूर्ति योजना के लिए दुमका के कुरुवा में बनाये गये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने दो अदद चलंत शौचालय खुले आसमान के नीचे फेंक दिया है. इस चलंत शौचालय के एक-एक यूनिट की कीमत लाखों में है. श्रावणी मेला के उपरांत इन दोनों वाहनों को लाकर उस […]

विज्ञापन

दुमका : शहरी जलापूर्ति योजना के लिए दुमका के कुरुवा में बनाये गये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने दो अदद चलंत शौचालय खुले आसमान के नीचे फेंक दिया है. इस चलंत शौचालय के एक-एक यूनिट की कीमत लाखों में है. श्रावणी मेला के उपरांत इन दोनों वाहनों को लाकर उस क्षेत्र में फेंक दिया गया, जहां से पूरे शहर को स्वच्छ जल की आपूर्ति होती है. इस शौचालय को यहां रखा जाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है, दबी जुबान से यह विभागीय पदाधिकारी भी मानते हैं और शहर में जलापूर्ति करने वाली प्रबंधन एजेंसी भी. जिस वक्त इन दोनों चलंत शौचालयों को इस इलाके में लाया गया था, उस वक्त दुर्गंध की वजह से लोगों ने काफी विरोध भी किया था. विरोध के बावजूद इस शौचालय को वहां रखवा दिया गया.

ब्ल्यूटीपी के पास रखा गया चलंत शौचालय व डब्ल्यूटीपी कार्यालय.
चाहरदीवारी नहीं रहने से परेशानी
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में चाहरदिवारी नहीं रहने से संचालक एजेंसी के कर्मी परेशान रहते हैं. अनाधिकार प्रवेश निषेध रहने के बावजूद आमजन इस वाटर ट्रीटमेंट यूनिट के अहाते के अंदर एक कूप में नहाने के लिए घुस जाते है. कुछ चरवाहे तो अपने मवेशियों को लाकर चरने के लिए छोड़ देते हैं. इससे डिस्चार्ज यूनिट के गेट वाल्व के पास बड़े-बड़े गड‍्ढे में गिरने का खतरा भी बना रहता है.
नहीं है कोई जगह, कहां रखे
इस मामले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता किशोर कुमार वर्मा ने कहा है कि श्रावण के बाद इसका उपयोग नहीं हो रहा था और बासुकिनाथ में रखे जाने से इसका विरोध भी हो रहा था. विभाग के पास कोई शेड भी नहीं है, लिहाजा इसे कुरुवा में आबादी वाले इलाके से दूर रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola