घायल युवक रेफर, विरोध में सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क पार करते समय अज्ञात बोलेरो ने मारी ठोकर बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर एनएच-114ए पर रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में जरमुंडी नीचे बाजार खैतोरी टोला निवासी कटकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. रोड पार करने के दौरान अज्ञात बोलेरो ठोकर मारकर भाग गया. दुर्घटना के बाद वह […]
विज्ञापन
सड़क पार करते समय अज्ञात बोलेरो ने मारी ठोकर
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर एनएच-114ए पर रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में जरमुंडी नीचे बाजार खैतोरी टोला निवासी कटकी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. रोड पार करने के दौरान अज्ञात बोलेरो ठोकर मारकर भाग गया. दुर्घटना के बाद वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गया. सूचना मिलने के बाद एसआइ नारायण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया.
नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा एवं अनुप मंडल अस्पताल पहुंच कर घायल की स्थिति से अवगत हुए. नप अध्यक्ष ने घायल के इलाज में सहयोग प्रदान किया. प्राथमिक उपचार कर डाॅक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया. डाॅक्टर ने बताया कि उसके सिर में गंभीर चोटें लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




