शोक संतप्त परिवार से मिलीं मंत्री लोइस

दलाही : समाज कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ लोइस मरांडी नाला से लौटने के क्रम में मसलिया बाजार में भाजपा कार्यकर्ता अवनी दे के घर पहुंची. अवनी दे का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था. शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करते हुए मंत्री ने स्वर्गीय श्री दे के दो छोटे-छोटे बच्चों देख […]
दलाही : समाज कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ लोइस मरांडी नाला से लौटने के क्रम में मसलिया बाजार में भाजपा कार्यकर्ता अवनी दे के घर पहुंची. अवनी दे का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था. शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करते हुए मंत्री ने स्वर्गीय श्री दे के दो छोटे-छोटे बच्चों देख भावुक हों गयीं तथा हर तरह का साथ देने का आश्वासन दिया़ अवनी दे की मौत 21 दिसंबर की अहले सुबह हृदय गति रूक जाने से हो गयी थी़ मौके पर डॉ मरांडी के साथ मुकेश अग्रवाल, मृणाल झा, अक्षय दास, उज्ज्वल नंदी, सुबोध कुमार नंदी, राम कुमार नंदी, मनोज किशन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




