मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव संपन्न

रामगढ़ : मत्स्यजीवी सहयोग समिति में पांच पदों का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव धोवा में शिकारीपाड़ा बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कारू प्रसाद दंडाधिकारी रामाकांत मिश्र तथा पुलिस की उपस्थिति में कराया गया. मत्स्यजीवी सहयोग समिति में मंत्री पद हेतु दो प्रत्याशी राम प्रसाद केवट तथा सुरेश केवट मैदान में थे. आज इस चुनाव में समिति […]
रामगढ़ : मत्स्यजीवी सहयोग समिति में पांच पदों का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव धोवा में शिकारीपाड़ा बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कारू प्रसाद दंडाधिकारी रामाकांत मिश्र तथा पुलिस की उपस्थिति में कराया गया. मत्स्यजीवी सहयोग समिति में मंत्री पद हेतु दो प्रत्याशी राम प्रसाद केवट तथा सुरेश केवट मैदान में थे. आज इस चुनाव में समिति के कुल
123 सदस्यों में से 95 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव में राम प्रसाद केवट को 67 तथा सुरेश केवट को 28 मत मिला. राम प्रसाद केवट ने मंत्री पद से सुरेश केवट को 39 मत से पराजीत किया. वहीं चार पद चुनाव में 4 प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया. इसमें अध्यक्ष में राजेश केवट कोषाध्य में देवेंद्र केवट, कार्यकारिणी सदस्य में सावित्री केवटीन तथा अकेली देवी शामिल है. बाद में चुनाव जीते प्रत्याशी को शिकारीपाड़ा बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कास प्रसाद ने प्रमाण पत्र दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




