भूमि बैंक के लिये बजटीय प्रावधान की मांग

दुमका : संताल चैम्बर ऑफ काॅमर्स के महासचिव आलोक कुमार मल्लिक ने बजट पूर्व संगोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास को ज्ञापन सौंपकर संतालपरगना क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों के विकास से संबंधित सुझावों से अवगत कराया है तथा मजदूरों के पलायन रोकने के लिए सेज घोषित कर औद्योगिककरण को बढ़ावा देने की मांग की है. […]
दुमका : संताल चैम्बर ऑफ काॅमर्स के महासचिव आलोक कुमार मल्लिक ने बजट पूर्व संगोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास को ज्ञापन सौंपकर संतालपरगना क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों के विकास से संबंधित सुझावों से अवगत कराया है तथा मजदूरों के पलायन रोकने के लिए सेज घोषित कर औद्योगिककरण को बढ़ावा देने की मांग की है.
वर्तमान औद्योगिक नीति में संतालपरगना के अधिकतर क्षेत्रों को बी श्रेणी में रखा गया है, जिसे पूर्व की तरह सी श्रेणी में लाने की मांग की गयी. उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भूमि बैंक के लिए बजटीय प्रावधान करने, जसीडीह, दुमका व जामताड़ा में आधारभूत संरचना विकसित कर खाली व अनुपयुक्त प्लॉटों का पुन:
आवंटन शुरु कराने, साहिबगंज में उपलब्ध 200 एकड़ सरकारी जमीन को औद्योगिक क्षेत्र के रुप में चिन्हित करने, देवघर में प्रस्तावित फूड पार्क, प्लास्टिक पार्क, इलेक्ट्रोनिक पार्क तथा अल्ट्रामेगा पावर प्रोजेक्ट अविलंब शुरु कराने, गोड्डा में प्रस्तावित बड़े उद्योगों की स्थापना, संताल परगना में पर्यटन के विकास करने, मधुपुर-देवघर-बासुकिनाथ-मलुटी-तारापीठ-साहिबगंज पर्यटन सर्किट बनाने की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




