अव्वल छात्र हुए पुरस्कृत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Dec 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

रानीश्वर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को बाल समागम का आयोजन किया गया. बाल समागम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों के बीच सौ मीटर व दो सौ मीटर दौड़, बिस्कूट दौड़, बोरा दौड़, चित्रांकन प्रतियोगिता […]
विज्ञापन
रानीश्वर : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को बाल समागम का आयोजन किया गया. बाल समागम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
बच्चों के बीच सौ मीटर व दो सौ मीटर दौड़, बिस्कूट दौड़, बोरा दौड़, चित्रांकन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया. मध्य विद्यालय रानीग्राम में एमजी डिग्री काॅलेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल रइस खान के हाथों रानीश्वर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का उदघाटन किया गया. बाल समागम में ग्रामीण क्षेत्र के कामती, बड़घाटा, राणाबांध, कुमिरदहा, रघुनाथपुर, आसनबनी आदि स्कूलों के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया. चित्रांकन प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




