बायोमीट्रिक सिस्टम से उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रहा अनाज

रानीश्वर : सदर प्रखंड के जविप्र दुकानों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागू हो जाने से जविप्र दुकानदारों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है़ सदर प्रखंड के रानीबहाल पंचायत में नवंबर महीने से बायोमीट्रिक सिस्टम लागू किया गया है़ सिस्टम में कभी नेटवर्क नहीं रहता है तो कभी कार्डधारियों के अंगूठे का निशान […]
रानीश्वर : सदर प्रखंड के जविप्र दुकानों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागू हो जाने से जविप्र दुकानदारों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है़ सदर प्रखंड के रानीबहाल पंचायत में नवंबर महीने से बायोमीट्रिक सिस्टम लागू किया गया है़ सिस्टम में कभी नेटवर्क नहीं रहता है तो कभी कार्डधारियों के अंगूठे का निशान साफ नहीं हो पाता है़
इसलिए दुकानदारों के साथ-साथ कार्डधारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है़ रानीबहाल में तीन जन वितरण प्रणाली दुकानें है़ं रानीबहाल में मां काली स्वयं सहायता समूह, रानीबहाल में ही मनोज कुमार अग्रवाल व नुड़ुईबाथान में बाबूराम पावरिया के नाम पर राशन दुकान है़ दुकानदारों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी नुड़ुईबाथान में है़ यहां नेटवर्क ही ठीक से काम नहीं करता है़ जब नेटवर्क काम करता है तब कार्डधाकारियों के अंगूठे के निशान काम नहीं करते. जिस कारण अनाज का उठाव नहीं हो पाता है़ कार्डधारियों ने बताया कि जविप्र दुकान से अनाज का उठाव करने के लिए कई बार चक्कर काटने पड़ रहे है़ं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




