झामुमो जिला अध्यक्ष को 74.52 लाख रुपये दंड देने का आदेश

दुमका : 25 नवंबर को झारखंड बंद के दौरान दुमका में हुए तोड़फोड़ व आगजनी के दौरान हुए नुकसान को भरने का आदेश जिला प्रशासन ने झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह को दिया है. झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी ने श्री सिंह को 74 […]
दुमका : 25 नवंबर को झारखंड बंद के दौरान दुमका में हुए तोड़फोड़ व आगजनी के दौरान हुए नुकसान को भरने का आदेश जिला प्रशासन ने झारखंड मुक्ति मोरचा के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह को दिया है. झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी ने श्री सिंह को 74 लाख 52 हजार 707 रुपये सरकारी खजाने में जमा करने का आदेश दिया है. इस पत्र के मुताबिक, एसपी कॉलेज के समक्ष कुल सात गाड़ियों को फूंक दिया गया था.
इसमें पांच वाहन पूर्णत जल गये थे, जबकि दो गाड़ियों को आंशिक क्षति पहुंची थी. जिला परिवहन पदाधिकारी ने इन सभी गाड़ियों के लिए 74.53 लाख रुपये क्षति का आकलन किया है. इस राशि को उन्हें बंद के दौरान राजनीतिक समर्थित दल व संगठनों से संपर्क स्थापित कर सरकारी खजाने में जमा करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




