महज 10 मिनट में ही बड़े नोटों को बदलने का हुआ था काम

Published at :21 Nov 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
महज 10 मिनट में ही बड़े नोटों को बदलने का हुआ था काम

दुमका : प्रधान डाकघर दुमका में एक करोड़ रुपये के नोटों की बदली महज दस मिनट में ही कर दी गयी थी. इतनी बड़ी रकम बदले जाने के बाद से ही डाक विभाग में चरचा तेज हो गयी थी. यही वजह था कि डीविजनल सिस्टम मैनेजर विनय कुमार सिंह को हटाने की कार्रवाई हुई थी. […]

विज्ञापन

दुमका : प्रधान डाकघर दुमका में एक करोड़ रुपये के नोटों की बदली महज दस मिनट में ही कर दी गयी थी. इतनी बड़ी रकम बदले जाने के बाद से ही डाक विभाग में चरचा तेज हो गयी थी. यही वजह था कि डीविजनल सिस्टम मैनेजर विनय कुमार सिंह को हटाने की कार्रवाई हुई थी. नोटबंदी के बाद आशंका बनी हुई है कि काला धन रखने वाले और नक्सली भी 500 व 1000 रुपये के नोट बदलवा सकते हैं. ऐसे में विशेष नजर बैंकों व डाकघरों में रखी जा रही है. एक करोड़ रुपये के 500-1000 के नोट का बदले जाने से ही संदेह पैदा हुआ था. खोज-खबर और पड़ताल के भय से ही विनय कुमार सिंह फरार हो गये थे.

प्रभारी एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में डाककर्मी के घर व व्यवसायी के यहां छापेमारी करती टीम. फोटो। प्रभात खबर
डाकघर में सीसीटीवी लगवाने का निर्देश
एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने इस मामले में असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट (नार्थ) आइएन झा और सेंट्रल इंस्पेक्टर अभिजीत रंजन से भी जानकारी हासिल की. उन्होंने यह भी पता करवाया कि डाकघर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं या नहीं. बताया गया कि डाकघर में सीसीटीवी कैमरे तो हैं, पर काउंटर के पास नहीं. एसपी ने डाकघर में काउंटर के पास सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया.
पूर्व में भी नोट पकड़े जाने की उड़ी थी खबर
दो-तीन दिन पूर्व में भी एक स्कूटी में बड़ी रकम पकड़े जाने की खबर उड़ी थी. पर संबंधित डाककर्मी ने बताया था कि वह रकम कोर्ट परिसर स्थित डाकघर से प्रधान डाकघर में जमा कराने के लिए लाया जा रहा था. यह रकम 2.25 लाख थी. उप डाकघर से प्रधान डाकघर में ही पैसा जमा कराया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola