छात्रों के प्रति संवेदनशील रहें कर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. जैक अध्यक्ष डॉ अरबिंद प्रसाद सिंह पहुंचे क्षेत्रीय कार्यालय, कहा कामकाज में आयी पारदर्शिता : कहा, परिषद को माफिया तत्वों से किया जा रहा दूर दुमका : झारखंड अधिविद्य परिषद अध्यक्ष डॉ अरबिंद प्रसाद सिंह ने कहा है कि परिषद के रांची स्थित कार्यालय के अलावा क्षेत्रीय कार्यालय के कामकाज में पारदर्शिता लायी गयी […]
विज्ञापन
निर्देश. जैक अध्यक्ष डॉ अरबिंद प्रसाद सिंह पहुंचे क्षेत्रीय कार्यालय, कहा
कामकाज में आयी पारदर्शिता : कहा, परिषद को माफिया तत्वों से किया जा रहा दूर
दुमका : झारखंड अधिविद्य परिषद अध्यक्ष डॉ अरबिंद प्रसाद सिंह ने कहा है कि परिषद के रांची स्थित कार्यालय के अलावा क्षेत्रीय कार्यालय के कामकाज में पारदर्शिता लायी गयी है. परिषद को माफिया तत्वों से दूर किया जा रहा है. उन्होंने दुमका के क्षेत्रीय कार्यालय में एक सम्मान समारोह में कहा कि सभी इंटर महाविद्यालयों में छात्रों के लिए संख्या नये सिरे से निर्धारित कर दी गयी है. सीटें बढ़ायी भी गयी हैं.
रजिस्ट्रेशन जो कि व्यापार बन गया था, उस पर नकेल कस दिया गया है और निर्धारित तिथि के बाद किसी सूरत में रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा रहा है. पूर्व में परीक्षा शुरू होने तक रजिस्ट्रेशन होता रहता था. ऐसी अनियमितताओं की संभावना को पिछले सत्र से ही पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है. जिस मूल प्रमाण पत्र को हासिल करने में छात्रों को साल भर इंतजार करना पड़ता था,
उसे दो महीने के अंदर उपलब्ध कराया जा रहा है. आने वाले समय में इसे अंक पत्र के साथ ही देने की तैयारी है. अध्यक्ष डॉ सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियों से कहा कि वे उनके हितों के प्रति सचेष्ट हैं. डॉ सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि वे जैक के विश्वास को बनाये रखें. यह ध्यान रखें कि जैक की कोई बदनामी न हो.
कोई अभिभावक या विद्यार्थी यह न कहे कि उनको काम कराने में पैसे देने पड़े या कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़े. उन्होंने कहा कि छात्रों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की. कहा: संस्था हमारी मां के समान है, जिससे विश्वासघात नहीं होनी चाहिए. व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लायेंगे, तो समाज का साथ हमें मिलेगा. कर्मचारियों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. काम त्रुटिरहित और समय पर हो.
कर्मियों को संबोधित करते जैक अध्यक्ष अरबिंद प्रसाद सिंह व उपस्थित कर्मी.
मुरझाने नहीं दूंगा लगाये हुए वृक्ष को : मदनेश्वर
निवर्तमान ओएसडी डॉ मदनेश्वर नारायण चौधरी ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय को संजाने-संवारने का अवसर मिला, इसके लिए वे तमाम सहकर्मियों के प्रति कृतज्ञ हैं. उन्होंने कहा कि वैधानिक बाध्यता की वजह से भले ही वे दायित्व से मुक्त हुए, पर जरूरत पड़ने पर इस क्षेत्रीय कार्यालय के लिए सदैव खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि यह वृक्ष उन्होंने लगाया है, उसे मुरझाने वे नहीं देंगे. समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय के निवर्तमान ओएसडी डॉ मदनेश्वर चौधरी को भावभीनी विदाई भी दी गयी.
अवसर पर जैक के सदस्य अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि परिषद के कार्यकलापों में क्रांतिकारी व सारगर्भित बदलाव आ रहा है. एक नये युग की शुरुआत जैक में हुई है. कार्यक्रम की अध्यक्षता ओएसडी अश्वनी कुमार यादव ने की. मौके पर शैक्षणिक पदाधिकारी प्रशांत पांडेय व क्षेत्रीय कार्यालय के तमाम कर्मचारी मौजूद थे. मंच संचालन प्रेम प्रकाश चौबे ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




