ट्रैक्टर-ऑटो की टक्कर में बच्चे की मौत, चार घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोशितों ने पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ को चार घंटे तक जाम रखा बरहरवा : थाना क्षेत्र के पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर महाराजपुर के समीप शनिवार को एक ट्रैक्टर व ऑटो में सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में 10वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि चार लोग घायल हो गये. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों […]
विज्ञापन
आक्रोशितों ने पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ को चार घंटे तक जाम रखा
बरहरवा : थाना क्षेत्र के पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर महाराजपुर के समीप शनिवार को एक ट्रैक्टर व ऑटो में सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में 10वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि चार लोग घायल हो गये. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महाराजपुर के समीप पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ जाम कर दिया.
जानकारी के अनुसार बरहरवा की ओर से एक पत्थर लदा ट्रैक्टर (जेएच 17 डी 8310) गुमानी की ओर जा रहा था. दूसरी ओर से आ रही एक ऑटो की ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गयी. इसमें ऑटो ड्राइवर अजरवाउल शेख (45) सोहेल आलम (8), अताउर रहमान (60), साचेदा बीबी (40) सहित अन्य लोग घायल हो गये. जबकि मौके पर ही परवेज आलम (10) की मौत हो गयी. आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज हेतु सीएचसी बरहरवा में भरती कराया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद अताउर रहमान को रेफर कर दिया.
इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ महाराजपुर के समीप जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही बरहरवा इंस्पेक्टर कपिलदेव प्रसाद केशरी, थाना प्रभारी उमेश राम सह दलबल के साथ पहुंचे. जहां आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने. उसके बाद बीडीओ सदानंद महतो, सीओ नरेश कुमार मुंडा, कोटालपोखर थाना सहित पुलिस के जवान वहां
ट्रैक्टर-ऑटो की…
पहुंचे तब जाकर कहीं चार घंटे बाद जाम हटा. मौके पर अब्दुल कादिर, बरकत खान, मोफ्कर हुसैन, प्रदीप साहा, मुन्ना श्रीवास्तव, तरीकुल आलम सहित अन्य लोगों ने जाम हटाने में अपनी भूमिका निभायी.
देवघर, रविवार
29.02.2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




