तेतरिया ग्रामसभा में बनी विकास योजनाओं की रूपरेखा, विधायक ने कहा

Published at :27 Oct 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
तेतरिया ग्रामसभा में बनी विकास योजनाओं की रूपरेखा, विधायक ने कहा

सिंचाई की बेहतर योजना के चयन पर बनी रणनीति स्वच्छ पेयजल व आजीविका को लेकर ग्रामीणों ने तैयार किया विकास का खाका बासुकिनाथ : गांव को सशक्त, प्रभावी और पारदर्शी बनाने एवं तीन वर्षों की कार्य योजना बनाने के लिए बुधवार को हमारी योजना हमारा विकास के अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड तेतरिया पंचायत के तेतरिया गांव […]

विज्ञापन

सिंचाई की बेहतर योजना के चयन पर बनी रणनीति

स्वच्छ पेयजल व आजीविका को लेकर ग्रामीणों ने तैयार किया विकास का खाका
बासुकिनाथ : गांव को सशक्त, प्रभावी और पारदर्शी बनाने एवं तीन वर्षों की कार्य योजना बनाने के लिए बुधवार को हमारी योजना हमारा विकास के अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड तेतरिया पंचायत के तेतरिया गांव में विशेष ग्रामसभा का आयोजन मुखिया देवीमुनी मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. विधायक बादल पत्रलेख ग्रामसभा में मुख्य रूप से उपस्थित थे. विधायक ने ग्रामीणों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के चयन में समाज में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. इस कृषि प्रधान गांव में अधिकांश किसानों का गुजर-बसर खेती से ही होता है.
इसके लिए सिंचाई की बेहतर योजना का चयन जरूरी है. श्याम सुंदर मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही गांव का समुचित विकास संभव है. गांवों के विकास हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं की रूपरेखा ग्रामसभा में बनायी गयी. ग्रामसभा में स्वच्छता एवं पेयजल, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कौशल विकास, आजीविका, वन एवं पर्यावरण, उर्जा, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास एवं आधारभूत संरचना, महिला एवं शिशु कल्याण सहित अन्य योजनाओं की रूप रेखा ग्रामसभा में तैयार की जायेगी. ग्रामसभा पर्यवेक्षक की माौजूदगी में हुई. मौके पर अनुज मंडल, श्यामसुंदर मोदी, सुरेश मुर्मू, रेखा देवी, प्रेमलता देवी, जयशंकर बास्की आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola