कैंसर पीड़ितों को मिला चिकित्सा अनुदान

दुमका : मुख्यमंत्री असाध्य रोग चिकित्सा अनुदान योजना को लेकर सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार साहा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें दो रोगियों के इलाज के लिए चिकित्सा अनुदान को लेकर दिये गये आवेदन पर विचार किया गया तथा उसपर मंजूरी प्रदान कर दी गयी. तीन आवेदन अपूर्ण पाये गये. जिन्हें चिकित्सा अनुदान प्रदान […]
दुमका : मुख्यमंत्री असाध्य रोग चिकित्सा अनुदान योजना को लेकर सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार साहा की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें दो रोगियों के इलाज के लिए चिकित्सा अनुदान को लेकर दिये गये आवेदन पर विचार किया गया तथा उसपर मंजूरी प्रदान कर दी गयी. तीन आवेदन अपूर्ण पाये गये. जिन्हें चिकित्सा अनुदान प्रदान किया गया,
वे कैंसर से पीड़ित हैं. कैंसर पीड़ित मंजू देवी दुधानी की रहने वाली हैं, उन्हें 141756 रुपये तथा श्रीरामपाड़ा निवासी मो आलम को 247952 रुपये के चिकित्सा अनुदान प्रदान किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




