अव्यवहारिक आदेश से कर्मचारी परेशान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2016 2:50 AM (IST)
विज्ञापन

भू माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ की हुई बैठक. कहा: कर्मचारी संघ की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी. दुमका : झारखंड राज्य भू माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ के जिला शाखा की बैठक गोपाल चंद्र झा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सचिव माधव कुमार सिंह ने विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं पर पर […]
विज्ञापन
भू माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ की हुई बैठक. कहा:
कर्मचारी संघ की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी.
दुमका : झारखंड राज्य भू माप एवं बंदोबस्त सह चकबंदी कर्मचारी संघ के जिला शाखा की बैठक गोपाल चंद्र झा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सचिव माधव कुमार सिंह ने विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं पर पर प्रकाश डाला. कहा कि पदाधिकारियों के अव्यवहारिक आदेश से ये परेशानियां उत्पन्न हुई हैं तथा कर्मियों से संवर्ग के अनुरुप कार्य न लेकर मनमाने तरीके से कार्यादेश निर्गत किया गया है. बैठक में संबोधित करते हुए महासंघ के जिला सचिव राजीव नसन तिवारी ने कहा कि हम अपनी एकजुटता की बदौलत ही अपनी मांगों को पूरा करा पाने में सफल होंगे.
बैठक में कुमार पुष्पक, सत्येंद्र नाथ सिंह, प्रमोद मिश्रा, समीम अख्तर, मनोज कुमार, चंदन पासवान, अरुण वर्मा, राजकुमार मिश्र, अरुण कुमार, मो शकील, जर्नाद्धन कुमार, संतोष कुमार, प्रमिला देवी, पार्थ सारथी सेन, मो आदिल, विष्णु कुमार दास, नवीन रजक, प्रफुल्ल चंद राय, हिमांशु, पूनम वर्मा, चंदना पाल, बुलबुल घोष आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




