नाबालिग से छेड़छाड़ कर रहे युवक को लोगों ने दबोचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत में बात नहीं बनने पर थाना में मामला दर्ज पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी काठीकुंड : काठीकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग अपने घर में सोयी हुई थी और उसके परिजन कहीं बाहर गये हुए […]
विज्ञापन
पंचायत में बात नहीं बनने पर थाना में मामला दर्ज
पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी
काठीकुंड : काठीकुंड थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग अपने घर में सोयी हुई थी और उसके परिजन कहीं बाहर गये हुए थे. मौके का फायदा उठा कर गांव का ही अजय वैध उसके घर में घुस आया और नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगा. शोर मचाने पर पड़ाेसी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को धर दबोचा. घटना के बाद गांव में बैठक कर मामला निबटाने के लिए नाबालिग के पिता आरोपी युवक के घर पहुंचे,
तो उसके साथ वहां मारपीट की गयी. जिसके बाद मामला थाना पहुंचा. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि घटना को लेकर भादवि की धारा 452, 354 बी, 323, 504 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर भी छापेमारी की गयी, लेकिन आरोपी फरार हो चुका है. जल्द ही आरोपी कानून की गिरफ्त में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




