वनवासी कल्याण परिषद ने किया 31 कन्याओं का पूजन

दुमका : गिरि वनवासी कल्याण परिषद ने मां दुर्गा के अष्टमी रूप महागौरी की पूजा के उपरांत कन्या पूजन का आयोजन किया. कन्या पूजा का यह अनुष्ठान रसिकपुर-मुनिबाबा कुटिया स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ. कन्या पूजन की खास बात रही कि पांच गांवों की कुल 31 जनजातीय कन्याओं की पूजा की गयी. ये कन्याएं शहर […]
दुमका : गिरि वनवासी कल्याण परिषद ने मां दुर्गा के अष्टमी रूप महागौरी की पूजा के उपरांत कन्या पूजन का आयोजन किया. कन्या पूजा का यह अनुष्ठान रसिकपुर-मुनिबाबा कुटिया स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ.
कन्या पूजन की खास बात रही कि पांच गांवों की कुल 31 जनजातीय कन्याओं की पूजा की गयी. ये कन्याएं शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र भारूडीह, धाधकिया, रामगढ के सांपडहर व जामा के टेंगधोवा क्षेत्र से पहुंची थी. विधि-विधान से देवी स्वरुपा इन कन्याओं का पूजन किया गया तथा भोजन के बाद कन्याओं को भेंट पदान किया गया. अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल, परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल टुडू, प्रांतीय संगठन मंत्री रामजी पाल, विभाग मंत्री मनोहर हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष अमर कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष डॉ परमानंद प्रसाद सिंह, धानों हेम्ब्रम, डॉ राजकिशोर हांसदा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




