जेवीएम के धरने में शामिल होने नीतीश आयेंगे दुमका

दुमका : झारखंड विकास मोरचा का उपराजधानी दुमका में 25-26 अक्तूबर को आयोजित दो दिवसीय धरना कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू नेता नीतीश कुमार भी शिरकत करेंगे. नीतीश कुमार 26 अक्तूबर को दुमका आयेंगे. मोरचा के केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्री कुमार ने […]
दुमका : झारखंड विकास मोरचा का उपराजधानी दुमका में 25-26 अक्तूबर को आयोजित दो दिवसीय धरना कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू नेता नीतीश कुमार भी शिरकत करेंगे. नीतीश कुमार 26 अक्तूबर को दुमका आयेंगे. मोरचा के केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि श्री कुमार ने आने की सहमति दे दी है. श्री अग्रवाल ने बताया कि यह धरना झारखंड व संताल परगना के प्रमुख समस्याओं व जनमुद्दों को लेकर किया जायेगा. मुख्य रूप से स्थानीयता नीति वापस लेने, एसपीटी-सीएनटी में किये गये बदलाव को वापस लेने, पिछड़ों के आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर देने व दुमका में हाइकोर्ट बेंच स्थापित कराने की मांग इसमें उठायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




