तैयारी. 8 से 12 अक्तूबर तक शहर के तीन स्थानों पर 24x7 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

किसी भी तरह के फाॅल्ट या इमरजेंसी में कंट्रोल रूम में किया जा सकेगा संपर्क शहरी क्षेत्र में तीन स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाया गया दुमका : दुर्गापूजा एवं मुर्हरम के अवसर पर उपराजधानी दुमका में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए इस बार विभाग ने व्यापक तैयारी किये जाने का दावा किया […]
विज्ञापन
किसी भी तरह के फाॅल्ट या इमरजेंसी में कंट्रोल रूम में किया जा सकेगा संपर्क
शहरी क्षेत्र में तीन स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाया गया
दुमका : दुर्गापूजा एवं मुर्हरम के अवसर पर उपराजधानी दुमका में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए इस बार विभाग ने व्यापक तैयारी किये जाने का दावा किया है. बाधारहित बिजली की आपूर्ति के लिए शहरी क्षेत्र में तीन स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें अभियंताओं से लेकर कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गयी है. बिजली की आपूर्ति में कटौती न हो, इसके लिए महाप्रबंधक के स्तर से विद्युत संचरण प्रमंडल के महाप्रबंधक से फूल लोड बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का भी आग्रह किया गया है.
कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि 20 से 22 मेगावाट बिजली की आवश्यकता पर्व त्योहारों के दौरान शहरी क्षेत्र में तथा 23 मेगावाट बिजली की आवश्यकता पूरे जिले को रहेगी. उन्होंने आवश्यकता के अनुरूप बिजली उपलब्ध कराये जाने को लेकर आश्वस्त किया गया है.
बदले गये जर्जर व खराब ट्रांसफॉर्मर
कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 200 मेगावाट के चार ट्रांसफॉर्मर बदले गये हैं. पूर्व में लगे ट्रांसफॉर्मर जर्जर व खराब थे. इसके अलावा जहां-जहां आवश्यकता महसूस हो रही है, वहां सेपरेटर भी लगवाये जा रहे हैं, ताकि एक-दूसरे तार के आपस में सटने से शार्ट सर्किट न हो. ये जानकारी कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार ने दी.
ये है कंट्रोल रूम व पदस्थापित कर्मचारी
स्थान पाली कर्मचारी
यज्ञ मैदान दुमका 06.00 से 14.00 बजे ताराकांत झा-9955527854
ललित सिंह- 9471322614
14.00 से 22.00 बजे अशोक रजक-9431779563
पवन महतो- 9470984928
22.00 से 06.00 बजे सुखदेव महतो- 8809149358
मुमताज अली-7366097054
स्थान पाली कर्मचारी
फ्यूज कॉल सेंटर 06.00 से 14.00 बजे राजीव पासवान- 9334988211
चंद्रशेखर पंडित- 9934566126
सदर अस्पताल 14.00 से 22.00 बजे विकास कुमार -9430321207
मंटू राम- 8986723905
22.00 से 06.00 बजे प्रकाश सिंह- 9471492990
सुधीर रजक -8809257990
स्थान पाली कर्मचारी
दुधानी चौक 06.00 से 14.00 बजे सुरेश मिस्त्री-8809165060
दुमका अशोक यादव- 8987671903
14.00 से 22.00 बजे गोपाल माथुर- 9431547466
जितन वैद्य- 9546345863
22.00 से 06.00 बजे रमेश सिंह- 9470983157
असलम – 9470117449
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




