डेढ़ सौ वर्षों से जरमुंडी के हरिपुर दुर्गा मंदिर में हो रही पूजा

Published at :07 Oct 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ सौ वर्षों से जरमुंडी के हरिपुर दुर्गा मंदिर में हो रही पूजा

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड अन्तर्गत हरिपुर बाजार में दुर्गा मंदिर का इतिहास करीब डेढ़ सौ साल पुराना है. 1929 में ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया था बाद में ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में आकर्षक लुक दिया गया है. मंदिर में भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए लगी रहती […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड अन्तर्गत हरिपुर बाजार में दुर्गा मंदिर का इतिहास करीब डेढ़ सौ साल पुराना है. 1929 में ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया था बाद में ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में आकर्षक लुक दिया गया है. मंदिर में भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना के लिए लगी रहती है.

मंदिर में माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित का बंगला पद्धति से यहां माता दुर्गा की पूजा अर्चना होती है. ग्रामीण चंडीचरण दत्त, नीलम दे, विजय दे, श्रीराज दे, सुशांतु दत्ता, मनिभूषण आदि ने बताया कि एकादशी के दिन यहां भव्य मेला का आयोजन होता है. पिपरा, लक्ष्मीपुर, जरताल अंबा, कटहारा, गादी, ताराजोरा, हल्दीपटी सहित दर्जनों गांवों के लोग मेले में पहुंचकर माता का आर्शीवाद प्राप्त करते हैं. पूजा के सफल संचालन में समिति के अनेक लोग लगे हुए हैं.

एकादशी के दिन यहां लगता है भव्य मेला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola