बेमियादी हड़ताल के मूड में शिक्षा सेवा संघ

Published at :07 Oct 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
बेमियादी हड़ताल के मूड में शिक्षा सेवा संघ

दुमका : झारखंड राज्य अवर शिक्षा सेवा संघ के दुमका जिला इकाई की बैठक बेसिक स्कूल रसिकपुर में जरमुंडी बीइइओ रवींद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 18 सूत्री मांगों पर चरचा की गयी. कहा गया कि सरकार अपनी ही समिति की अनुशंसा को लागू करने में कोताही कर रही है. वेतन विसंगति एवं […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड राज्य अवर शिक्षा सेवा संघ के दुमका जिला इकाई की बैठक बेसिक स्कूल रसिकपुर में जरमुंडी बीइइओ रवींद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 18 सूत्री मांगों पर चरचा की गयी. कहा गया कि सरकार अपनी ही समिति की अनुशंसा को लागू करने में कोताही कर रही है. वेतन विसंगति एवं प्रोन्नति से संबंधित प्राथमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट समर्पित कर दिया है. कहा गया कि 16 अक्तूबर तक इन मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो 17 अक्तूबर से सभी पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. बैठक में वरीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार शर्मा, दिनेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola