16 अक्तूबर को भोगनाडीह में दिसोम वैसी का आह्वान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

पूरे देश से जुटेंगे लोग बैठक में सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा को अपवित्र करने व वंशजों से मारपीट की निंदा की दुमका : दिसोम मारांग बुरु युग जाहेर अखड़ा के सचिव मंगल मुर्मू और गोविंदपुर गांव के मांझी जेठा सोरेन की संयुक्त अध्यक्षता में दुमका प्रखंड के गोविंदपुर गांव में गुरुवार को बैठक की गयी, […]
विज्ञापन
पूरे देश से जुटेंगे लोग
बैठक में सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा को अपवित्र करने व वंशजों से मारपीट की निंदा की
दुमका : दिसोम मारांग बुरु युग जाहेर अखड़ा के सचिव मंगल मुर्मू और गोविंदपुर गांव के मांझी जेठा सोरेन की संयुक्त अध्यक्षता में दुमका प्रखंड के गोविंदपुर गांव में गुरुवार को बैठक की गयी, जिसमें शहीदग्राम भोगनाडीह में स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा को अपवित्र किये जाने तथा उनके वंशज परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट किये जाने की निंदा की गयी.
कहा गया कि जहां सैनिक अपनी जान कुर्बानी देकर देश की रक्षा कर रहे हैं. वहीं देश के अंदर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा को अपमानित किया जा रहा है और उनके वंशजों के महिलाओं को पीटा जा रहा है. घटना के विरुद्ध में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा 16 अक्तूबर को शहीद ग्राम भोगनाडीह में मांझी परगना व्यवस्था के तहत दिसोम वैसी का आह्वान किया गया,
जिसमें पूरे भारत के लोग भाग लेंगे. बैठक में सुहागिनी मुर्मू, एगनिस टुडू, मकु मुर्मू, सोनामुनी हेम्ब्रम, मकु टुडू, रासमुनी मुर्मू, सुकुरमुनी हेम्ब्रम, अनिता मुर्मू, निर्मला टुडू, एमेली हांसदा, श्रीमती मुर्मू, शिवलाल हांसदा, मारांग टुडू, सोकोल टुडू, मीनू मुर्मू, राजेश टुडू, लुखिराम सोरेन, बाबूराम मुर्मू, सोलेमान मुर्मू, शिवलाल सोरेन, बुदिन मरांडी, अभिलाष सोरेन, बाबूराम सोरेन, बाबूधन हांसदा, रामेश्वर सोरेन, जोहोन टुडू, मानवेल मुर्मू, रोसबेल मुर्मू, निशिल मुर्मू, परमेश्वर मुर्मू, बैजनाथ सोरेन, रामलाल सोरेन, मटरू सोरेन, रामेश्वर सोरेन, बाहामुनी सोरेन, चुड़का सोरेन, सुमि टुडू के साथ-साथ काफी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




