गांवों के विकास के लिये मिलेगा समुचित फंड

Published at :03 Oct 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
गांवों के विकास के लिये मिलेगा समुचित फंड

ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक में लिया निर्णय दुमका : म प्रधान मांझी संगठन की बैठक रविवार को समाहरणालय प्रांगण में प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों के अनुरुप गांवों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया. इसके लिए शासन-प्रशासन से परंपरागत प्रधानी व्यवस्था व […]

विज्ञापन

ग्राम प्रधान मांझी संगठन की बैठक में लिया निर्णय

दुमका : म प्रधान मांझी संगठन की बैठक रविवार को समाहरणालय प्रांगण में प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों के अनुरुप गांवों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया. इसके लिए शासन-प्रशासन से परंपरागत प्रधानी व्यवस्था व संस्कृति की रक्षा सुनिश्चित करने, ग्राम विकास के लिए समुचित राशि ग्रामसभा को उपलब्ध कराये जाने, प्रधानी जोत की जमीन में ग्राम प्रधान का नाम दर्ज कराने,
बंदोबस्त के कार्य में तेजी लाये जाने, जाहेरथान-मांझी थान को खतियान में दर्ज करने तथा बांसकनाली में मांझी थान निर्माण कार्य अविलंब शुरु कराने की मांग की गयी. इन सब बिंदुओं पर 24 अक्तूबर को ग्राम प्रधान मांझी संगठन के बैनर तले बंदोबस्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया गया. बैठक में भीम सोरेन, रुसोराम बास्की, अजीत कुमार मिश्रा, श्रीकांत मंडल, विभूति भूषण यादव, सरोज कुमार रुज, मो जाफर,
निर्मल रक्षित, अशोक प्रसाद साह, देवी हांसदा, मीरु हांसदा, सुहागिनी मुर्मू, मानो कोल, छविनाथ मंडल, इंगलिश लाल मरांडी, कृष्णा हांसदा, राजेंद्र मरीक, सीताराम मरांडी, अकाल राय, दिलीप हेंब्रम, राम प्रसाद राय, सुसान्ना हांसदा, एलिजाबेथ सोरेन, शिलवंती मुर्मू, जमींदार सिंह व भैरो मुर्मू मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola