20 दिन से धरना पर बैठे हैं नप के ट्रैक्टर चालक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

धरना पर बैठे नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी ट्रेक्टर चालक व सफाई कर्मी. दुमका : दुमका नगर परिषद् के दैनिक वेतनभोगी ट्रैक्टर चालक एवं सफाई कर्मी परिषद् कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर सोमवार को भी धरने पर बैठे रहे. ये ट्रैक्क्टर चालक 24 अगस्त से ही बेमियादी धरना पर हैं. धरना पर बैठे संजीव […]
विज्ञापन
धरना पर बैठे नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी ट्रेक्टर चालक व सफाई कर्मी.
दुमका : दुमका नगर परिषद् के दैनिक वेतनभोगी ट्रैक्टर चालक एवं सफाई कर्मी परिषद् कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर सोमवार को भी धरने पर बैठे रहे. ये ट्रैक्क्टर चालक 24 अगस्त से ही बेमियादी धरना पर हैं. धरना पर बैठे संजीव कुमार राम ने बताया कि उनकी मांगों पर नगर परिषद् प्रशासन अब तक चुप्पी साधे हुए है. दैनिक वेतनभोगी ट्रैक्टर चालक के साथ-साथ दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मियों की माली हालत दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है.
20 दिनों से हड़ताल में रहने से वे व उनके बच्चे भूखे मरने के कगार पर हैं. सफाई कर्मियों के घर पर चूल्हा नहीं जल रहा. श्री राम ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी ने बीस दिनों में कभी उनकी सुधि नहीं ली. कहा कि दैनिक वेतनभोगियों करी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं की गयी, तो वे सभी मिलकर नगर परिषद् कार्यालय का कामकाज ठप कर गेट में ताला जड़ने का आंदोलन करेंगे. धरना में संतोष हरि, रंजीत हरि, विपिन हरि, राजेश हरिजन, छोटेलाल हरि, अर्जुन हरि, सन्नी हरि, तूफान हरि आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




