कल सरकार रहेगी दुमका में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Sep 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

सीएम सहित कई मंत्री, सांसद-विधायक व सचिव रहेंगे मौजूद पदाधिकारियों संग तैयारी का जाजा लेते डीसी-एसपी. दुमका : सीएम रघुवर दास 14 सितंबर को दुमका आयेंगे. वे यहां के बिरसा मुण्डा आउटडोर स्टेडियम में मुखिया, ग्राम पंचायत स्वयंसेवकों एवं स्वयं सहायता समूहों का संताल परगना प्रमंडलस्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता के रुप में […]
विज्ञापन
सीएम सहित कई मंत्री, सांसद-विधायक व सचिव रहेंगे मौजूद
पदाधिकारियों संग तैयारी का जाजा लेते डीसी-एसपी.
दुमका : सीएम रघुवर दास 14 सितंबर को दुमका आयेंगे. वे यहां के बिरसा मुण्डा आउटडोर स्टेडियम में मुखिया, ग्राम पंचायत स्वयंसेवकों एवं स्वयं सहायता समूहों का संताल परगना प्रमंडलस्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता के रुप में शिरकत करेंगे. इस सम्मलेन में विशिष्ट अतिथि के रुप में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुण्डा, समाज कल्याण मंत्री डा लोइस मराण्डी,नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, जल संसाधन व पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के अलावा सांसद-विधायकों के आने की संभावना है. राज्य सरकार के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे सहित कई विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव भी इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे.
पहली पाली 11 बजे पूर्वाह्न से लेकर 1 बजे अपराह्न तक स्वंय सहायता समूहों का सम्मेलन तथा दूसरी पाली में 2 बजे अपराह्न से लेकर 4 बजे अपराह्न तक मुखिया एवं पंचायत स्वंय सेवकों का सम्मेलन होगा. सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बिरसा मुण्डा आउटडोर स्टेडियम पहुंच कर पूरी तैयारी का जायजा लिया तथा कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के साथ-साथ कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




