लगता नहीं यह उपराजधानी का सदर अस्पताल है: बाबूलाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

घायलों से मिलने पहुंचे बाबूलाल ने बदहाली देख जतायी नाराजगी दुमका : झारखंड विकास मोरचा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी होटल मैहर के पास सड़क हादसे में घायल लोगों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे. मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलकर उन्होंने उनकी स्थिति तथा आगे इलाज के बारे में जानकारी ली. […]
विज्ञापन
घायलों से मिलने पहुंचे बाबूलाल ने बदहाली देख जतायी नाराजगी
दुमका : झारखंड विकास मोरचा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी होटल मैहर के पास सड़क हादसे में घायल लोगों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे. मरीजों एवं उनके परिजनों से मिलकर उन्होंने उनकी स्थिति तथा आगे इलाज के बारे में जानकारी ली. सदर अस्पताल की
कुव्यवस्था को देखकर श्री मरांडी ने सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात कर व्यवस्था में सुधार करने को कहा. श्री मरांडी ने अस्पताल की कुव्यवस्था एवं गंदगी देखकर कहा कि लगता नहीं की यह उपराजधानी का सदर अस्पताल है. श्री मरांडी राज्य सरकार पर भी जमकर बरसे और कहा कि यह सरकार सिर्फ कागजी बात करती है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है. श्री मरांडी के साथ केन्द्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ,राजेश सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




