प्राचार्यों को दी गयी आदर्श आचार संहिता की जानकारी

Published at :10 Sep 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
प्राचार्यों को दी गयी आदर्श आचार संहिता की जानकारी

दुमका : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विभिन्न कॉलेज के प्राचार्यों की एक अहम बैठक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार झा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कॉलेज में 22 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिये गये. साथ ही साथ लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों तथा नियम […]

विज्ञापन
दुमका : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर विभिन्न कॉलेज के प्राचार्यों की एक अहम बैठक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार झा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कॉलेज में 22 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव संबंधी आवश्यक निर्देश दिये गये. साथ ही साथ लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों तथा नियम एवं परिनियमों की जानकारी दी गयी. प्राचार्यों को सफलतापूर्वक तथा विघ्नरहित सुचारू रूप से चुनाव संपन्न करवाने के लिए आवश्यक कागजात भी मुहैया करवाये गये.
लॉ को-ऑर्डिनेटर डॉ अजय सिन्हा ने प्राचार्यों को आदर्श आचार संहिता की विस्तृत जानकारी दी. प्राचार्यों से आदर्श आचार संहिता को सख्ती से अनुपालन कराने के लिए छात्र संगठनों को भी जानकारी देने की अपील की गयी. प्राचार्यों को मतदान से संबंधित प्रपत्र, नामांकन, मतदान, उम्मीदवारों को एजेंट की नियुक्ति, मतदान के पूर्व एवं बाद में वैलेट बॉक्स खोलने एवं बंद करने, एक पीठासीन एवं 3 मतदान पदाधिकारी नियुक्त करने संबंधित जानकारी दी गयी.
उम्मीदवारों को उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न प्रपत्रों जैसे मतदान पत्र का प्रारूप, घोषणा पत्र, शपथ पत्र, प्रमाण पत्र आदि प्रपत्र भी प्राचार्यों को उपलब्ध करवाया गया. बताया गया कि अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग बैलेट पेपर होंगे. अध्यक्ष पद के लिए लाल, उपाध्यक्ष के लिए पीला, सचिव के लिए हरा, संयुक्त सचिव के लिए नीला, उप सचिव के लिए नारंगी तथा विश्वविद्यालय चुनाव के लिए सफेद रंग के बैलेट पेपर दिये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola