आमरण अनशन पर बैठे मेठ

रामगढ़ : रामगढ प्रखंड के भतौडिया पंचायत समेत 11 पंचायतों में मनरेगा योजनाओं में काम करने वाले मजदूरों एवं मेठ के 56 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान लंबित है. मामले में शंकरपुर के मनरेगा मेठ तथा सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र राय ने प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार से आमरण अनशन का आंदोलन शुरु कर दिया. उनके […]
रामगढ़ : रामगढ प्रखंड के भतौडिया पंचायत समेत 11 पंचायतों में मनरेगा योजनाओं में काम करने वाले मजदूरों एवं मेठ के 56 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान लंबित है. मामले में शंकरपुर के मनरेगा मेठ तथा सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र राय ने प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार से आमरण अनशन का आंदोलन शुरु कर दिया.
उनके इस आंदोलन में अन्य कई मेठ तथा जनप्रतिनिधि समर्थन दे रहे हैं. 2013-14 से 2015-16 के तीन वित्तीय वर्षो में लगभग एक करोड़ रुपये की मनरेगा मजदूरी लंबित रहने की बात कही जा रही है. नागेंद्र राय का कहना है कि जब तक सभी पंचायतों में मजदूरी का भुगतान नहीं कर दिया जाता, उनका अनशन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि मामले में उन्होंने कई बार बीडीओ से मजदूरी भुगतान की मांग की, लेकिन अब तक कोई फालफल नहीं हुआ. अनशन स्थल पर प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी के रूप मतें सहायक अभियंता रामाकांत तिवारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामाकांत प्रसाद मिश्रा को प्रतिनियुक्त किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




