अज्ञात हाइवा की चपेट में आकर एक की मौत

Published at :06 Sep 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात हाइवा की चपेट में आकर एक की मौत

दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर महारो के पास हुआ हादसा हाइवा ने पीछे से बाइक में मारी ठोकर, घटनास्थल पर ही हुई मौत पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर का था रहने वाला मृतक प्रसन्नजीत साहु सड़क के किनारे रिलायंस कंपनी का आप्टिकल फाइबर केबल बिछवाने का कर रहा था काम जामा : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर महारो […]

विज्ञापन

दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर महारो के पास हुआ हादसा

हाइवा ने पीछे से बाइक में मारी ठोकर, घटनास्थल पर ही हुई मौत
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर का था रहने वाला मृतक प्रसन्नजीत साहु
सड़क के किनारे रिलायंस कंपनी का आप्टिकल फाइबर केबल बिछवाने का कर रहा था काम
जामा : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर महारो के समीप एक पुल पर एक हाइवा द्वारा बाइक में ठोकर मार दिये जाने से बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य बाल-बाल बच गया. मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के कुम्हारपाड़ा के उत्तर-मध्य पाड़ा का रहने वाला प्रसन्नजीत साहु दुमका-देवघर मार्ग पर आप्टिकल फायर केबल बिछवाने का काम करवा रहा था. इसी काम के सिलसिले में
प्रसन्नजीत एक मजदूर को अपनी मोटरसाइकिल में पीछे बिठाकर दुमका की ओर आ रहा था. इस दौरान पीछे की ओर से आ रहे एक हाइवा ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक चला रहा प्रसन्नजीत दूर फेंका गया. हालांकि पीछे बैठे मजदूर बाल-बाल बच गया. पुल की रैलिंग से टकरा जाने से सिर में गहरे जख्म की वजह से प्रसननजीत की मौत हो गयी. जामा थाना के अवर निरीक्षक जुलियस कैंडुलना ने सूचना पाकर घटनास्थल का मुआयना किया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola