विवाहिता से छेड़खानी का आरोप, एक गिरफ्तार

Published at :06 Sep 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता से छेड़खानी का आरोप, एक गिरफ्तार

छेड़खानी की घटना से तंग आकर विवाहिता ने अपना मकान छोड़कर शहर के दूसरे छोर पर किराये में लिया था मकान सिरफिरे युवक ने तलाश लिया उसका नया ठिकाना वहां भी करने लगा था परेशान, विरोध करने पर पति को जान से मारने की दे रहा था धमकी दुमका कोर्ट : छेड़खानी से परेशान होकर […]

विज्ञापन

छेड़खानी की घटना से तंग आकर विवाहिता ने अपना मकान छोड़कर शहर के दूसरे छोर पर किराये में लिया था मकान

सिरफिरे युवक ने तलाश लिया उसका नया ठिकाना
वहां भी करने लगा था परेशान, विरोध करने पर पति को जान से मारने की दे रहा था धमकी
दुमका कोर्ट : छेड़खानी से परेशान होकर एक विवाहित महिला ने शहर से सटे हरणाकुंडी इलाके में अपना मकान छोड़कर बांधपाड़ा में किराये का मकान लिया तो वहां भी वह सिरफिरा पहुंच गया और उसे परेशान
करने लगा. तंग महिला ने मामले में नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के मुताबिक हरणाकुंडी तेतरपाड़ा का शेरू साह अपने ही मुहल्ले में रहने वाली एक विवाहित महिला को इस कदर परेशान कर रखा था कि उस महिला को अपनी निजी मकान छोड़ देना पड़ा तथा किराये के मकान में रहने को वह विवश हो गयी.
सिरफिरे शेरु ने उस महिला के भाड़े के घर का पता खोज निकाला और उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर मारपीट करते हुए घर का सामान तोड़-फोड़ करने लगा. धमकी दी कि वह उससे शादी नहीं करेगी तो उसके पति को वह जान से मार देगा. घटना को लेकर महिला ने नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शेरू साह को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को उसे सीजेएम के न्यायालय में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola