सही तरीके से केंद्र संचालन का निर्देश ग्रामीणों ने की थी शिकायत

Published at :04 Sep 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
सही तरीके से केंद्र संचालन का निर्देश ग्रामीणों ने की थी शिकायत

बासुकिनाथ : आंगनबाड़ी केंद्र में बरती जा रही अनियमितता का लगातार मिल रही शिकायत को लेकर जरमुंडी प्रखंड प्रमुख पिंकी सोरेन ने शनिवार को हरिपुर, चमराबहियार, बभनपहरी आदि आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने सही तरीके से केंद्र का संचालन नहीं होने की शिकायत की. प्रमुख ने केंद्र में नामांकन पंजी के आधार पर […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : आंगनबाड़ी केंद्र में बरती जा रही अनियमितता का लगातार मिल रही शिकायत को लेकर जरमुंडी प्रखंड प्रमुख पिंकी सोरेन ने शनिवार को हरिपुर, चमराबहियार, बभनपहरी आदि आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने सही तरीके से केंद्र का संचालन नहीं होने की शिकायत की. प्रमुख ने केंद्र में नामांकन पंजी के आधार पर बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. कहा बच्चों को पोषाहार सही तरीके से देने एवं केंद्र में संबंधित पंजी का निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने पर्यवेक्षिका की भी शिकायत की. कहा पर्यवेक्षिका मनमाने तरीके से केंद्र का संचालन कराती है.

अनियमितता भी बरते जाने की बात कही. प्रमुख ने सीडीपीओ उषारानी हेंब्रम से स्वयं केंद्र पहुंचने उसका निरीक्षण कर बेहतर तरीके से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कराने की बात कही. प्रमुख ने केंद्र की सेविका बिंदु देवी एएनएम सेलिना हेंब्रम, सहायिका को आवश्यक निर्देश भी दिया.

डॉ मंजूर आलम बने प्राचार्य : दुमका. एसपी कॉलेज दुमका के अंग्रेजी विभाग के डॉ मंजूर आलम को मिल्लत कॉलेज परसा का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है. कुलपति के आदेश पर कुलसचिव डॉ पीके घोष ने अधिसूचना जारी कर दी है. उन्हें वहां के वित्तीय अधिकार भी दिये गये हैं. निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य मो अशफाक अहमद उसी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक के रुप में योगदान देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola