सीएम का जलाया पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

रोष. रामगढ़ के गोला गोलीकांड के खिलाफ भाकपा का प्रदर्शन मुख्यमंत्री का पुतला जलाते भाकपा कार्यकर्ता. दुमका नगर : रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में हुए गोली कांड के खिलाफ भाकपा(माले) जिला कमेटी के सदस्यों ने वीर कुंवर सिंह चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. जिला सचिव बाबूलाल राय ने कहा कि […]
विज्ञापन
रोष. रामगढ़ के गोला गोलीकांड के खिलाफ भाकपा का प्रदर्शन
मुख्यमंत्री का पुतला जलाते भाकपा कार्यकर्ता.
दुमका नगर : रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में हुए गोली कांड के खिलाफ भाकपा(माले) जिला कमेटी के सदस्यों ने वीर कुंवर सिंह चौक पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया. जिला सचिव बाबूलाल राय ने कहा कि गोली कांड से साफ हो गया है कि सरकार और उसकी पुलिस तानाशाह की तरह काम कर रही है.
वर्तमान सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. रामगढ़ के गोला में निहत्थों पर गोली चलाना शर्मनाक है सरकार ने यह साबित कर दिया है कि विस्थापितों और गरीब जनता के लिए रघुवर सरकार के पास कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले एवं उसका आदेश देने वाले दोषियों के खिलाफ सीपीआइ(माले) फांसी और मृतक के परिजन को 20 लाख एवं घायलों को 5 लाख मुआवजा देने की मांग करती है.
पुतला दहन कार्यक्रम में सुभाष मंडल, रामेश्वर सोरेन, पलटन हांसदा, हेमलाल सोरेन, सुवास्टीन मरांडी आदि उपस्थित थे.
गोली कांड से साफ हो कि सरकार और उसकी पुलिस तानाशाह की तरह राज्य में कर रहा काम
सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती
सरकार को बताया गरीब विरोधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




