मुखिया के समान पंसस ने मांगा अधिकार

Published at :01 Sep 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया के समान पंसस ने मांगा अधिकार

अधिकार नहीं मिला तो अगली बैठक का होगा बहिष्कार पंसस ने उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार रामगढ़ : रामगढ़ के विकास भवन में बुधवार को अपने अधिकार नहीं मिलने मुखिया के समान अधिकार की मांग को लेकर पंसस ने एक घंटा हंगामा किया. सुखाड़ राहत के कुल 5400 आवेदन में स्वीकृत 193 […]

विज्ञापन

अधिकार नहीं मिला तो अगली बैठक का होगा बहिष्कार

पंसस ने उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार
रामगढ़ : रामगढ़ के विकास भवन में बुधवार को अपने अधिकार नहीं मिलने मुखिया के समान अधिकार की मांग को लेकर पंसस ने एक घंटा हंगामा किया. सुखाड़ राहत के कुल 5400 आवेदन में स्वीकृत 193 किसानों प्रस्ताव के सदन में पास करने की अनुमति बीडीओ ने मांगी, तो सभी पंचायत समिति सदस्यों ने विरोध कर उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया. कान्जवे पंचायत समिति सदस्य चालेश हांसदा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भावना का ख्याल नहीं रखा जा रहा.
उनकी उपेक्षा हो रही है. पदाधिकारी-कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं. कोई अधिकार उन्हें नहीं दिया जा रहा. वहीं सिलठा बी के पंचायत समिति सदस्य वारिश मुर्मू ने कहा कि जनता उनसे सवाल पूछती है. भालसुमर पंचायत समिति ने सभी पंचायतों से रोजगार सेवक बदलने की मांग की. मौके पर प्रमुख सुरजमुनी हांसदा, उप प्रमुख राम प्रसाद कुंवर, कनीय अभियंता कमल किशोर, राणा विजय सिंह, गुंजन राज आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola