रिम्स के छात्र को दी गयी श्रद्धांजलि , शव दुमका पहुंचा

Published at :01 Sep 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
रिम्स के छात्र को दी गयी श्रद्धांजलि , शव दुमका पहुंचा

दुमका/रांची : रिम्स के छात्र परमिंदर मुर्मू के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ़ प्रथमदृष्टया मिरगी के कारण मौत की बात बरियातू पुलिस को बतायी गयी है़ बरियातू पुलिस को कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा़ बिसरा सुरक्षित रखा गया है, बिसरा को जांच के लिए […]

विज्ञापन

दुमका/रांची : रिम्स के छात्र परमिंदर मुर्मू के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ़ प्रथमदृष्टया मिरगी के कारण मौत की बात बरियातू पुलिस को बतायी गयी है़ बरियातू पुलिस को कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा़ बिसरा सुरक्षित रखा गया है, बिसरा को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा जायेगा़ परमिंदर मुर्मू दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजबांध निवासी संतन मुर्मू का पुत्र था़ संतन मुर्मू सरकारी कर्मचारी थे

और कुछ दिन पहले सेवानिवृत हुए है़ं सूचना मिलने पर छात्र के पिता , चाचा महादेव मुर्मू , चचेरा भाई व अन्य लोग रिम्स पहुंचे़ उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम किया गया़ पोस्टमार्टम के बाद शव को रिम्स निदेशक कार्यालय के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया़ वहां रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव, अधीक्षक डॉ एसके चौधरी, डॉ बीपी लॉक, डॉ एसएस चौधरी, अन्य चिकित्सक ,

छात्र, छात्रा व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी़ बाद में शव को परमिंदर के पैतृक गांव दुमका ले जाया गया़ गौरतलब है कि मंगलवार की रात परविंदर मुर्मू का शव उसके कमरा नंबर-23 से पुलिस ने बरामद किया था़

पड़ता था मिरगी का दौरा
परविंदर मुर्मू के पिता संतन मुर्मू ने पुलिस को बताया कि छठी क्लास से ही उसे मिरगी अाता था़ उस समय देहाती दवा किया जाता था, जिससे वह ठीक रहता था़ 12वीं क्लास में अाने के बाद अंग्रेजी दवा से उसका इलाज होने लगा़ उस समय से मिरगी का दौरान अधिक आने लगा़ परीक्षा व अन्य तनाव की स्स्थििति में उसे ज्यादा दौरा आता था़ कई बार हॉस्टल में छात्रों ने मिरगी का दौरा पड़ने पर रिम्स में इलाज कराया था़ संतन मुर्मू ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी दुमका के ललपनिया में डॉक्टर है़ परमिंदर का उसकी मां से ज्यादा लगाव था़ इसलिए हर प्रकार की बात वह अपनी मां को बताता था़ इधर पुलिस ने बुधवार को उसके पूरे कमरे की तलाशी ली़ कमरे को सील कर दिया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola