अंतरप्रांतीय गिरोह के चार आरोपित गिरफ्तार

Published at :15 Jul 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरप्रांतीय गिरोह के चार आरोपित गिरफ्तार

सफलता. सरैयाहाट में पांच व देवघर में एक लूटकांड को दिया था अंजाम गिरोह का सरगना बिहार के बांका जिले का रहने वाला सरगना के अलावे एक और अभियुक्त फरार दुमका : दुमका पुलिस को अंतरप्रांतीय गिरोह के चार अपराधियों को धर दबोचने में कामयाबी मिली है. गिरोह के इन अपराधियों का सरैयाहाट तथा देवघर […]

विज्ञापन

सफलता. सरैयाहाट में पांच व देवघर में एक लूटकांड को दिया था अंजाम

गिरोह का सरगना बिहार के बांका जिले का रहने वाला
सरगना के अलावे एक और अभियुक्त फरार
दुमका : दुमका पुलिस को अंतरप्रांतीय गिरोह के चार अपराधियों को धर दबोचने में कामयाबी मिली है. गिरोह के इन अपराधियों का सरैयाहाट तथा देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर डकैती व लूट के आधे दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम देने में संलिप्तता रही है. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गिरोह का सरगना बिहार के बांका जिले का रहने वाला है. सरगना के अलावा एक और सदस्य अभी भी फरार है. इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
ब्लैक पल्सर सहित दो बाइक जब्त
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इन सभी अपराधियों द्वारा वारदातों को अंजाम देने के लिए ब्लैक पल्सर और एक बाइक का इस्तेमाल किया जाता था. इन दोनों बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. इसके अलावा लूटा हुआ बैग, एसकेएस फिनांस के कागजात व भुक्तभोगी का आधार कार्ड भी बरामद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola