श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीसी आज करेंगे बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

सुविधा व सुरक्षा सुदृढ़ करने पर बनेगी रणनीति अफवाह व भगदड़ से निबटने पर होगी चर्चा दुमका : बासुकिनाथधाम में श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा बैठक करेंगे. डीसी श्री सिन्हा बैठक में मेला की तैयारी की समीक्षा करेंगे. जिसमें सभी विभागों के प्रभारी पदाधिकारियों को भाग लेने का निर्देश दिया […]
विज्ञापन
सुविधा व सुरक्षा सुदृढ़ करने पर बनेगी रणनीति
अफवाह व भगदड़ से निबटने पर होगी चर्चा
दुमका : बासुकिनाथधाम में श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा बैठक करेंगे. डीसी श्री सिन्हा बैठक में मेला की तैयारी की समीक्षा करेंगे. जिसमें सभी विभागों के प्रभारी पदाधिकारियों को भाग लेने का निर्देश दिया गया है. यह बैठक दिन के 11.30 बजे बासुकिनाथ में होगी. जिसमें श्रावणी मेला के दौरान भक्तों को प्राथमिकता देने और विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर विशेष चर्चा होगी.
डीसी श्री सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जिसमें डीसी और एसपी पुलिस आवासन स्थल पर पुलिसकर्मियों को संबोधित करेंगे तथा उनकी सुविधाओं का भी जायजा लेंंगे. डीसी श्री सिन्हा ने बताया कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार का टॉल टैक्स नहीं लिया जायेगा. इसके लिए उन्होंने नगर पर्षद द्वारा टोल टैक्स को 18 जुलाई से 18 अगस्त तक बंद रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि मेले के दौरान असामाजिक तत्व तथा उग्रवादी गतिविधियों और मंदिर परिसर में किसी प्रकार की अफवाह तथा भगदड़ की स्थिति से निबटने के लिए चौकस रहेगी.
साथ ही महिलाओं से किसी प्रकार का छेड़छाड़ और लूटपाट की घटना ना हो इसके लिए आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह रहेगी. साथ ही संदिग्ध पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जायेगी और उसकी तलाशी ली जायेगी और वाहनों का भी औचक निरीक्षण किया जायेगा. मेला परिसर में पुलिस के लोग सादे लिबास और कांवरियों के भेष में भी तैनात रहेंगे, ताकि पॉकेटमारी और छिनतई जैसी घटनाओं पर अंकुश लगे. इसके लिए महिला पुलिस बल की भी तैनाती की जायेगी. इस दौरान मेला क्षेत्र में लगाये जाने वाले सीसीटीवी कैमरों का भी बराबर अवलोकन पुलिस पदाधिकारी करेंगे.
उन्होंने बताया कि मेला के लिए 18 अगस्त तक सभी प्रमुख जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की नियुक्ति कर दी गई है. सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य, दायित्व और संयम से श्रद्धालुओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने आदि को लेकर डीसी श्री सिन्हा और एसपी प्रभात कुमार 16 जुलाई को 3 बजे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुख्य प्रदर्शनी पंडाल बासुकिनाथ में जानकारी देंगे.
वाई-फाई से लैस होगा मीडिया सेंटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




